फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की आराधना

विज्ञापन
बहराइच के मोहल्ला मीराखेलपुरा में नवरात्र पर मां दुर्गा की आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मां आदि शक्ति के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा देवी की पूजा करने के लिए मंदिरों व पंडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। शहर के मंदिरों में देवी मूर्तियों का नित नया श्रंगार किया जा रहा है। देवी मंदिरों में गूंज रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन

मां भगवती को सर्वशक्ति का स्वरूप ही नहीं कारक, पालक व निवारक भी माना जाता है। मंगलवार की सुबह धूप-अगरबत्ती, फल-फूलों और मंत्रोच्चारों के बीच मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी की आराधना की। मरीमाता मंदिर में शहर व ग्रामीण अंचलों से आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। इसके साथ ही शहर के संघारिणी मंदिर, गुल्लाबीर मंदिर, छोटी बेरिया मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। शहर के अलावा ग्रामीण अचंल रिसिया, मटेरा, नवाबगंज, रूपईडीहा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजुरपुर, रानीपुर, कैसरगंज, जरवलरोड, महसी, हरदी, बौंडी, चित्तौरा में भी देवी मंदिर व पंडालों में पूजा महोत्सव की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें