फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम से गुंजायमान हुए श्रावस्ती के शिवालय

Mon, 17 Aug 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सावन के तीसरे सोमवार पर हरियाली तीज होने के कारण शिवालयों में आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही हो रही रिमझिम व मूसलाधार बरसात के बीच श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


इस दौरान सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

गुप्तकाशी के नाम से प्रसिद्ध सिरसिया का पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर सोमवार को श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। सुबह से हो रही झमाझम बरसात की परवाह किए बगैर शिव भक्तों ने मंदिर पहुंच कर अपने आराध्य देव की आराधना की।

इस दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतार बरसात की परवाह किए बगैर अपनी बारी का इंतजार करते देखी गई।

वहीं सावन के तीसरे सोमवार पर इकौना के बेचूबाबा, बनीनाथ महादेव, गिलौला के झारखंडी महादेव, सदाशिव महादेव, जमुनहा के जगपति धाम सहित जिले के अन्य शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने घर परिवार व कुटुंब के सुख समृद्धि की कामना करते देखे गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें