फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता...

Tue, 13 Oct 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को पौ फटते ही हो गई। जय माता दी के जयकारों से देवी मंदिर गूंज उठे। पहले दिन मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर देवताओं का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडालों में भी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर विधिविधान से पूजा की गई।

शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में गजब का उत्साह और उल्लास है। मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की गई। माता रानी का आह्वान कर पूजा-अर्चना शुरू की गई।
विज्ञापन


शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित देवी मंदिर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठे। देवी मंदिरों के सामने बधाइयां बजने से माहौल और भी भक्तिमय बना है। सरयू नदी के तट पर स्थित मरीमाता मंदिर में सुबह से ही मां की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मां संहारिणी मंदिर, गुल्लाबीर मंदिर रामजानकी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में भी सुबह से ही पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हो गया। मंदिरों में सुहागिनों ने माता का शृंगार कर अखंड सुहाग की कामना की।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिर में भी भोर से ही घंटा घड़ियाल गूंज उठे। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना परदेवी सर्व भूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै- नमस्तस्यै नमोनम: मंत्र गूंजते रहे। 

गुजराती रंग में रंगेगा डांडिया महोत्सव

बहराइच। नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के साथ ही डांडिया व गरबा का दौर भी शुरू हो गया है। इस बार विजयादशमी पर शहर के अनंत लॉन में आयोजित होने वाला डांडिया महोत्सव गुजरात की परंपराओं के रंगों से सराबोर नजर आएगा।

नटराज म्यूजिक एंड डांस इंस्टीट्यूट ने रजिस्ट्रेशन की सुविधा चालू कर दी है। इंस्टीट्यूट की केंद्र व्यवस्थापिका श्रद्धा पांडेय ने बताया कि बुराई पर अच्छाई के प्रतीकात्मक पर्व विजयादशमी का उत्साह दोगुना करने के लिए इस तिथि पर डांडिया महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।

श्यामली श्रीवास्तव ने कहा कि गुजरात की परंपराओं पर आधारित यह डांडिया महोत्सव शहरवासियों के लिए सुखद अनुभव होगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। बताया कि रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। पंजीकृत लोगों को ही महोत्सव में शामिल होने की इजाजत होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें