फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रुपईडीहा में आठ माह से विकास कार्य ठप

विज्ञापन
रुपईडीहा में चकिया रोड पर अधूर नाला। 
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपाल सीमा से सटी रुपईडीहा नगर पंचायत में करीब आठ माह से विकास कार्य ठप हैं। नगरवासी सड़क, नाला और सफाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर पंचायत के सभी 18 सभासद दो बार जिलाधिकारी से मिल चुके हैं। उनका आरोप है कि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच तालमेल की कमी है। इस खींचतान का असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। कई सभासदों ने इस्तीफा देने की मंशा भी जताई है। पहले सफाईकर्मियों की 17 मार्च से हड़ताल हुई थी। इसके विरोध में 23 मार्च को व्यापारियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। सफाई व्यवस्था तो बहाल हुई, पर अन्य विकास कार्यों की रफ्तार नहीं लौटी। सभासदों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

अधूरी सड़कें, खुला नाला बना मुसीबत

नगर क्षेत्र में करीब तीन सड़कें अधूरी पड़ी हैं। चकिया रोड का नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। स्थानीय निवासी अभय प्रताप ने बताया कि खुले नाले में आए दिन मवेशी गिर जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। रामलीला चौराहे पर निर्माणाधीन स्तंभ भी अधूरा पड़ा है। वहीं बजाजा मार्केट की सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है।
चेयरमैन-ईओ में तालमेल न होने का आरोप

सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच तालमेल का अभाव है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी रहती है। नगरवासियों के अनुसार भाजपा समर्थित चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य और अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव के बीच कथित खींचतान का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क-नाला और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
व्यापार संघ अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री संतोष अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल महामंत्री संजय बंसल, उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, विजय कुमार, शफीक अहमद, मोबिन अहमद और कमालुद्दीन समेत अन्य नगरवासियों ने प्रशासन से ठप पड़े विकास कार्यों को तत्काल गति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें