फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घना कोहरा व बर्फीली हवा ने ठिठुराया

Tue, 23 Dec 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में सोमवार सुबह के समय छाया कोहरा।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, इसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर में दो घंटे के लिए निकली धूप से तनिक राहत जरूर मिली, लेकिन चार बजते ही फिर ठिठुरन और गलन से जिले के लोगों का सामना हुआ।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके चलते ठंड के तेवर बरकरार रहे, घर से निकलने वाले लोगों को सर्द पछुआ हवा ने जमकर छकाया। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह भी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है, मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।


तराई का तापमान जिले के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। मौसम प्रतिदिन करवट बदल रहा है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, दृश्यता महज 60 मीटर रही, इसके चलते सड़कों पर सामने कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था, सुबह ट्रेन और बसों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


हालांकि सुबह नौ बजे के आसपास कोहरा छंट गया, लेकिन बदली और सर्द हवा के चलते लोगों की मुसीबत बरकरार रही। दोपहर 12:00 बजे के आसपास हल्की धूप निकली, तब ठिठुरन और गलन से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दो घंटे बाद धूप नदारद हो गई, लोगों को फिर से सर्द हवा का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे फिर तापमान में गिरावट होने के चलते लोग का ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए।

आंचलिक मौसम विभाग के विशेषज्ञ एके सिंह के मुताबिक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी चार दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चलेगा, तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। पारा जमाव बिंदु की ओर भी लुढ़क सकता है। ऐसे में लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें