फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे के चकिया रोड निवासी मिष्ठान व्यवसायी की रविवार को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह डेंगू से पीड़ित थे। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थी।
विज्ञापन

नवाबगंज विकास खंड अंतर्गत रुपईडीहा कस्बा के चकिया रोड निवासी जैनुल आब्दीन (55) मिठाई की दुकान का संचालन करते हैं। वह दो दिन पूर्व डेंगू की चपेट में आ गए थे। जांच के दौरान उनमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। उनका इलाज रुपईडीहा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। रविवार को व्यवसायी की प्लेटलेट्स काफी घट गई। इस पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेॅज के चिकित्सकों ने जैनुल आब्दीन को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग रोते-बिलखते शव लेकर घर आ गए। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें