फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया मोबाइल देने व रिचार्ज न होने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कहा कि शासनादेश के बाद भी प्रति महीने मोबाइल में रिचार्ज नहीं कराया जा रहा है। साथ ही कर्मियों को घटिया मोबाइल वितरित किया गया, जो एक वर्ष भी नहीं चला है।
विज्ञापन

पयागपुर में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी मिश्रा की अगुवाई में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने विभाग द्वारा की गई घटिया मोबाइल आपूर्ति पर रोष जताते हुए कहा कि आपूर्ति के एक साल के अंदर ही मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया है। मात्र दो बार विभाग द्वारा मोबाइल का रिचार्ज करवाया गया है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की ओर से कर्मियों पर दबाव बनाकर काम कराया जा रहा है।
अध्यक्ष ने कहा कि विभाग के माध्यम से हर महीने मोबाइल रिचार्ज किए जाने की व्यवस्था सरकार ने की थी। लेकिन अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण मोबाइल रिचार्ज नहीं किया गया। ऐसे में निम्न मानदेय भोगी कर्मचारियों द्वारा अपने खर्चे पर स्वयं मोबाइल का रिचार्ज और मरम्मत कराई जा रही है। कार्यकत्रियों ने विभाग द्वारा मोबाइल रिचार्ज न कराए जाने, खराब मोबाइल की मरम्मत व कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव बनाए जाने के विरुद्ध ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा।
विज्ञापन

साथ ही यह चेतावनी दी कि यदि 31 अगस्त तक इन मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं सामूहिक रूप से अपना मोबाइल विभाग में जमा कर देंगी। इस अवसर पर महामंत्री बीना सिंह, उपाध्यक्ष संगीता मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रीना देवी, साधना गुप्ता, अखिलेश कुमारी, गिरिजा देवी, प्रीती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें