फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय श्रावस्ती में बनवाने की मांग

Wed, 29 Mar 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े तराई क्षेत्र के महाविद्यालय सिद्धार्थनगर व अयोध्या से संबद्ध हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से देवीपाटन मंडल में विश्वविद्यालय स्थापना का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर युवा परिवर्तन फाउंडेशन सहित कई अन्य संगठनों ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण श्रावस्ती में कराने की मांग की है। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कलेक्ट्रेट में एसडीएम आशुतोष को सौंपे ज्ञापन में युवा परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने कहा है कि सरकार की ओर से देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय स्थापना का निर्णय लिया गया है। देखा जाए तो श्रावस्ती ही बलरामपुर बहराइच व गोंडा के मध्य में है। ऐसे में यह विश्वविद्यालय श्रावस्ती में स्थापित किया जाए। श्रावस्ती शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में सबसे पिछड़ा क्षेत्र है। यहां शिक्षा व्यवस्था पर अधिक पैसा व्यय होता है। इस कारण यहां महिलाओं का शैक्षिक स्तर भी काफी पिछड़ा हुआ है। यहां का संवैधानिक, सामाजिक व शैक्षिक स्तर अन्य जिलों की अपेक्षा निम्न है। यहां बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां भी हैं। यहां जगदीश्वरी मां सीता का परिनिर्वाण क्षेत्र सीताद्वार पड़ता है। ऐसे में यहां मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार पटेल, रमेश वर्मा, अमित चौधरी, जीतेंद्र वर्मा, राकेश पटेल, धर्मेंद्र, ओम प्रकाश, विकास, कुणाल, देवेंद्र व दुर्गेश सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें