फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर-घर हुआ महागौरी पूजन, कन्याओं को कराया भोज

Wed, 29 Mar 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र के आठवेें दिन दुर्गाष्टमी पर बुधवार को शहर के देवी मंदिरों और घरों में माता के महागौरी स्वरूप की आराधना की गई। घरों और मंदिरों में कन्याओं को भोज भी कराया गया। मंदिरों में मां का भव्य शृंगार हुआ। सुबह से देर शाम तक आरती, हवन-पूजन और दुर्गा चालीसा के स्वर गूंजते रहे। कहीं महिला मंडलियों ने भजन-कीर्तन कर मैया के भजन गाए तो कहीं भक्तों ने फलाहार बांटा। महानवमी पर बृहस्पतिवार को भी देवी आराधना के साथ घरों और मंदिरों में कन्या भोज होगा। शहर के श्री मरी माता मंदिर, संहारिणी देवी मंदिर, सूफीपुरा स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर व ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों व गांवट माता के स्थानों और घरों में कन्याओं को हलुवा-पूरी का प्रसाद खिलाकर और उपहार दिया।
विज्ञापन

देर शाम तक शहर के तमाम मंदिर देवी स्रोत से गुंजायमान होते रहे। रिसिया के चकिया समय माता मंदिर व गांवठ माता मंदिर में भी भक्त उमड़े। बौंडी के ढोढायल स्थित श्री समय माता मंदिर में अष्टमी पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह रहे। केशवापुर चौराहे पर स्थित दुर्गा माता मंदिर पर प्रधान विपिन सिंह व तिंगाई में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्र ने अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें