फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नगर पंचायत के विकास के लिए मांगे दस करोड़

Sat, 10 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। नवसृजित नगर पंचायत मिहींपुरवा में पहली बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों पर मंथन कर एक कार्ययोजना तैयार की गयी थी। इस पर खर्च होने वाली धनराशि जुटाने की व्यवस्था के लिए बलहा विधायक सरोज सोनकर से गुहार लगाई गयी थी। क्षेत्रीय विधायक ने इस मामले में नगर विकास मंत्री को एक पत्र भेजकर नगर पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए दस करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत मिहींपुरवा में पहली बोर्ड की बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डो में विकास को लेकर कार्ययोजना बनाकर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन जितेंंद्र मदेशिया को सौंपी थी। इसके तहत नगर पंचायत में नाली, इंटरलाकिंग, चौक-चौराहों पर हाईमास्क लाइट, मार्ग प्रकाश, बारातघर, जलनिकासी के लिए नालों व सीवरेज सिस्टम का निर्माण, शुद्ध पेयजल के लिए पानी टंकी आदि बनाने के कार्य प्रस्तावित थे। इन पर करीब दस करोड़ की धनराशि खर्च होना अनुमानित था।
चेयरमैन मदेशिया ने प्रस्तावित कार्ययोजना का पूरा विवरण बलहा विधायक सरोज सोनकर को भेजकर खर्च धनराशि की व्यवस्था राज्य सरकार से कराने की मांग की थी। क्षेत्रीय विधायक ने प्रस्तावित कार्ययोजना को अनुमोदित करते हुए नगर विकास मंत्री के पास भेजते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए दस करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया है। इतना ही नहीं विधायक शीघ्र ही इस मसले पर नगर विकास मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें