फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नानपारा–मैलानी रेलखंड को ब्रॉड गेज में बदलने की मांग, प्रदर्शन

Sat, 25 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बिछिया में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते वन अ​धिकार आंदोलन के लोग।    -संवाद
विज्ञापन
बिछिया। नानपारा-मैलानी मीटर गेज रेललाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने और बंद पड़ी ट्रेन सेवा को तत्काल बहाल करने समेत कई मांगों को लेकर शनिवार को बिछिया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लाेगों ने जिला अधिकारी बहराइच, मुख्य महाप्रबंधक (पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर) और मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन बिछिया स्टेशन अधीक्षक सुधांशु गिरी को सौंपा।
विज्ञापन



वन अधिकार आंदोलन के नेतृत्व में शनिवार दोपहर को लोग बिछिया रेलवे स्टेशन पर जुटे। सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने कहा कि ट्रेन सेवा ठप होने से ग्रामीणों के आवागमन, कृषि उपज के परिवहन और छोटे व्यापार पर गहरा असर पड़ा है।


एडवोकेट राजेश भारती ने कहा कि रेलवे द्वारा इस मीटर गेज लाइन को हेरिटेज लाइन घोषित करने का प्रस्ताव स्थानीय हितों के खिलाफ है। इसे रद्द कर रेल लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जाए। साथ ही जंगल से बाहर समानांतर नई रेल लाइन बनाए जाने के प्रस्ताव को भी निरस्त किया जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन में पिछले चार महीनों से बंद पड़ी ट्रेन सेवा को तत्काल बहाल किए जाने की भी मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन शुरू होगा।


इस मौके पर मुख्य अतिथि एडवोकेट राजेश भारती के साथ आदेश शर्मा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद, पूर्व प्रधान श्रीमती कांति देवी, समाजसेवी अमृतपाल सिंह, बच्चे लाल चौहान, सुरेंद्र कुमार, रामनरेश, सूरज देव, दीनानाथ, रघुवीर, राजकुमार, मीरा देवी समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें