फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर रायबोझा में प्रसव केंद्र शुरू

Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रायबोझा में शनिवार को नए प्रसव केंद्र का उद्घाटन करते सीएमओ। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुविधा देने के लिए मिहीपुरवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रायबोझा में शनिवार को नए प्रसव केंद्र की शुरुआत हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने इसका उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र की करीब 16 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों को अब तक प्रसव और जच्चा-बच्चा सेवाओं के लिए करीब 18 किलोमीटर दूर सीएचसी मोतीपुर जाना पड़ता था। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को महिलाओं को बिना देरी सभी जरूरी सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं। केंद्र पर एएनएम गायत्री वर्मा और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रीतू रानी सेवाएं देंगी।

यहां गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बीपी, हीमोग्लोबिन, वजन और शुगर की मुफ्त जांच के साथ दवाएं, पोषण सलाह और नवजात को टीके लगाए जाएंगे। जटिल स्थिति में 102 और 108 एंबुलेंस से उच्च केंद्र रेफर किया जाएगा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश कुमार विश्वकर्मा, डीसीपीएम मो. राशिद, बीसीपीएम अजय यादव समेत आशा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें