फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हिरण की मौत

विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन विभाग के कार्यालय में रखा हिरन का शव।
विज्ञापन
मिहीपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में ककरहा रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिरण की मौत हो गई। हिरण जंगल से निकल कर मिहींपुरवा-कतर्नियाघाट राजमार्ग पर पहुंच गया था। इस दौरान वाहन की चपेट में आ गया। सूचना पर पंहुची वन विभाग की टीम घायल अवस्था में उसे उठाकर कैंप कार्यालय ले गई। वहां कतर्नियाघाट के पशु चिकित्सक ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वन विभाग ने हिरण का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को जला दिया। वन विभाग घटना में शामिल वाहन की की तलाश में जुट गया है। वन क्षेत्राधिकारी ककरहा केके सिंह ने बताया कि रेंज कार्यालय में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है। हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें