बहराइच/महसी। शहर के बंजारी मोड़ इलाके में स्थित विवाह घर में बीते 10 दिनों से कैटरिंग का काम कर रहे युवक की बुधवार की रात संदिग्ध हालत में अचानक तबियत बिगड़ गई। साथ मौजूद लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
मोतीपुर थाना के गायघाट बाजार निवासी चांदबाबू (26) की संदिध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों के अनुसार वे पिछले 10 दिनों से देहात कोतवाली के बंजारी मोड़ स्थित एक विवाह घर में कैटरिंंग का काम कर रहे थे। साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने बताया काम करने के बाद जब वह लोग घर के लिए जाने लगे। तभी अचानक चांद बाबू की तबियत बिगड़ गई, जिस पर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम है। देहात इंस्पेक्टर परमानन्द तिवारी ने बताया परिजनों ने मौत की कोई जानकारी नहीं दी है, जानकारी कर मौत का कारण पता किया जाएगा।
वहीं हरदी थाना के मैकूपुरवा गांव में चौराहा पर बुधवार को 56 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर हालत में पड़े मिले और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक वर्ष से वहीं रहकर सड़कों पर घूमते-फिरते थे। आसपास के लोगों ने बीते तीन दिनों से बीमार होने की जानकारी दी। पुलिस को तलाशी में शव के पास से ऐसा कोई कागज नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो सके। हरदी थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया बुजुर्ग पिछले काफी समय से क्षेत्र में टहलता रहता था और मानसिक रूप से कमजोर था।