फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया-बुखार से तीन मासूमों की मौत

Tue, 19 Sep 2017 10:39 PM IST
बहराइच
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बुखार व डायरिया से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में बदल रहे मौसम के बीच डायरिया और बुखार का कहर तेज हो गया है। जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया से पीड़ित तीन मासूमों की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं। वहीं बुखार और डायरिया से पीड़ित 19 और मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


तराई में वर्षा के बाद निकल रही तेज धूप संक्रामक रोगों का कारण बन रही है। बुखार के साथ डायरिया का प्रकोप तेज हो गया है। अधिकतर बच्चे चपेट में आ रहे हैं। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत दरगाह बाजार निवासी शबा (7) पुत्री सलीम को सोमवार देर रात को तेज बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर अस्पताल पहुंचाया गया था।

यहां पर इलाज के दौरान शबा की हालत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन मंगलवार भोर में शबा की सांसें थम गईं। वहीं बौंडी के कोड़ही गांव निवासी आंचल (3) पुत्री पहलवान को भी बुखार व डायरिया से पीड़ित होने पर परिवारीजनों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जबकि नानपारा के अमवा मोलवी गांव निवासी रहीम (10) पुत्र रहीश को भी तेज बुखार व उल्टी-दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर दोनों बच्चों ने इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर में दम तोड़ दिया। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर लौट गए।

वहीं बुखार, डायरिया व खसरा से पीड़ित और 19 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें नानपारा निवासी शिवा (2), गिलौला के रहमनिया गांव निवासी विकास (डेढ़) और कटरा गांव निवासी सलमान (4) की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केेके वर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार तीनों बच्चों को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें