फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रेहुआ स्टेट की रानी किरन सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक

Sun, 23 Nov 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रानी किरन सिंह।     ( फाइल फोटो )
विज्ञापन
बौंडी। तेजवापुर ब्लॉक के बेड़नापुर निवासी रेहुआ स्टेट की रानी किरन सिंह (75) का शनिवार दोपहर इलाज के दौरान निधन हो गया। वह राजा कुंवर विजय प्रताप सिंह की पत्नी थीं। रानी किरन सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं और 15 दिनों से लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में भर्ती थीं।
विज्ञापन


उनकी बेटियां राजकुमारी देविना सिंह और देव्यानी सिंह ने उनका इलाज वहीं करवाया। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण शनिवार को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

रानी किरन सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय और परिचित लोग राज परिवार के दुख में शामिल होने बेड़नापुर पहुंच रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेजवापुर प्रकाश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर लगभग 12 बजे बेड़नापुर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें