बहराइच। श्रावस्ती जिले की ग्राम पंचायत महादेव जगदीश निवासी भगौती प्रसाद (35) की रविवार को पयागपुर के नेजाभार स्थित ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भगौती की मौत से परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
महादेव जगदीश निवासी मैना देवी ने बताया कि वह आपने मायके नेजाभार गई थीं। रविवार को उनके पति भगौती भी आए थे। रात में उनके पेट में दर्द होने लगा। तत्काल उन्हें लेकर हम सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।