जरवल (बहराइच)। अलीनगर गांव के निकट एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जरवलरोड थाना अंतर्गत गोंडा-लखनऊ रेल प्रखंड पर अलीनगर गांव के पास सोमवार देर रात एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा। उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को एकत्रित कर शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फोटोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।