फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा खत्म, स्कूलों ने बोर्ड को नहीं दी सूचनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों को पांच दिसंबर तक सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करनी थी। मगर अभी तक सूचनाएं नहीं दी गईं हैं। ऐसे में डीआईओएस ने 299 स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बैठक कर स्कूलों को जल्द से जल्द सूचनाएं उपलब्ध कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश ने सभी स्कूलों से सूचनाएं मांगी थीं। जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना था। इसमें स्कूल के पंजीकरण, कमरों की संख्या, छात्र संख्या आदि पर आधारित सूचनाएं दी जानी थीं।
जिसके लिए पांच दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित थी। अब तक स्कूलों ने सूचनाएं उपलब्ध नहीं करवाई है। डीआईओएस ने जिले के 299 राजकीय इंटर कॉलेज और सहायता प्राप्त इंटर कालेजों पर सूचनाएं नहीं देने पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बुधवार को सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द निर्धारित सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समिति करेगी स्थलीय सत्यापन
स्कूलों द्वारा परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए सूचनाएं भरे जाने के बाद तहसील स्तर पर गठित समिति स्थलीय सत्यापन करेगी। समिति में सचिव, जीआईसी स्कूल के प्रधानाचार्य होंगे। जबकि एसडीएम अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा पीडब्लूडी के सहायक अभियंता सदस्य होंगे। समिति के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सूचनाएं भरना होगा अनिवार्य
जिले के 299 राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों को सभी सूचनाएं भरना अनिवार्य होगा। उम्मीद है कि जल्द ही सभी सूचनाएं भर दी जाएंगी। जिसके बाद समिति सत्यापन की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- राजेंद्र पांडेय, डीआईओएस, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें