फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बौंडी के जगरहनपुरवा गांव से चार दिन पहले लापता दलित युवक की हत्या कर दी गई है। शनिवार को गांव के तालाब में उसका शव उतराता मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस व उसके परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी केे लिए दो टीमें गठित की हैं। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चचेरे बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र की रेहुआ ग्राम पंचायत के मजरा जगरहनपुरवा निवासी सालिकराम (30) पुत्र कैलाश का परिवार अनुसूचित जाति का है। बीते 12 जनवरी को काम की तलाश में सालिकराम अपने चचेरे बहनोई राजेश के साथ बहराइच के लिए निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद जब सालिकराम नहीं मिला तो पत्नी ने 14 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तलाश कर ही रही थी कि शनिवार सुबह सालिकराम का शव उसके घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित तालाब में उतराता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। लापता सालिकराम का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
बौंडी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय दब-बल के साथ मौकेे पर पहुंच गए। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक के भाई परशुराम गौतम ने एएसपी को बताया कि उसके भाई की अपहरण के बाद हत्या करके शव तालाब में फेंका गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सालिकराम की हत्या से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बौंडी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि परशुराम की तहरीर पर चचेरे बहनोई राजेश कुमार, संतोष यादव, अशोक सिंह व बुद्धि यादव के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
पुलिस को जानकारी मिली है कि 12 जनवरी को सालिकराम रात में अपने साथियों के साथ शराब लेने राजा रेहुआ गांव गया था। वहीं साथियों में से किसी से उसकी हाथापाई भी हुई थी। विवाद काफी बढ़ गया था। मगर बाद में सब वहां से चले गए थे। पुलिस ने राजा रेहुआ गांव जाकर लोगों से मामले की जानकारी ली है। वहां विवाद के बाद से ही सालिकराम गायब हो गया था और चार दिन बाद तालाब में उसकी लाश मिली। ऐसे में इसी विवाद को लेकर हत्या की वारदात होना माना जा रहा है।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें