फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गड्ढे में मिला युवक का शव

Sat, 24 Aug 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ-गोंडा मार्ग स्थित जरवल रोड बस अड्डा तिराहे के पास घूरनपुर मोड़ पर शुक्रवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन युवक के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। हालांकि किसी के खिलाफ परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


19 अगस्त को दिल्ली जाने के लिए घर से निकले कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गुड़हिया नंबर तीन निवासी राजू (32) का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में रहकर रोजगार करते थे। रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद उसी दिन शाम को घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे।

जरवलरोड से प्राइवेट बस से दिल्ली जाना था। शव की स्थिति देखकर वह चार दिन पुराना लग रहा है। मौत से परिजन बदहवास हैं। पुलिस को राजू की जेब से आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि कागज मिले थे जिससे शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई थी। थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें