फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला भाजपा नेता के पुत्र का शव

विज्ञापन
जरवलरोड थाना क्षेत्र के रेवढ़ा निवासी भाजपा नेता के पुत्र का शव मिलने के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। भाजपा नेता के पुत्र का शव शनिवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लखनऊ-गोंडा हाईवे के किनारे अलीनगर के पास कोनहटा मार्ग पर पड़ा मिला। युवक का शव मिलने की जानकारी होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों की सूचना पर भाजपा के नेता भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों से संतबली के लड़ाई-झगड़े की बात सामने आ रही है। पुलिस उन लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के रेवढ़ा गांव निवासी भाजपा के जरवल मंडल महामंत्री राम सिंह वर्मा का पुत्र संतबली (30) जरवलरोड बाजार में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। शुक्रवार देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिवारीजनों को संतबली के ससुर सुरेश सिंह वर्मा निवासी पकड़ी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 7:30 बजे उनके संतबली का फोन आया था। जिसमें वह बता रहा था कि गुल्ली निवासी ग्राम बेलहरी कोतवाली करनैलगंज जनपद गोंडा तथा रामफेर निवासी मंगरमेला कोतवाली कैसरगंज अपने चार अन्य साथियों के साथ उससे किसी बात को लेकर नोकझोंक कर रहे थे।
सुरेश ने यह भी बताया कि उन्होंने वहां पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा हटा दिया था और वह अपने घर चला गया था। शनिवार को सुबह लखनऊ-गोंडा हाईवे के किनारे अलीनगर गांव के पास कोनहटा संपर्क मार्ग पर संतबली का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। युवक का शव मिलने की सूचना पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचे तथा सूचना जरवलरोड पुलिस को दी।
विज्ञापन

भाजपा जरवल मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश अवस्थी, महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जितेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बम्भौरा अजय कुमार वर्मा, राम प्रताप वर्मा, श्रीमान वर्मा, अरजीस राव सहित भाजपा नेताओं ने जरवलरोड थाने पर पहुंचकर पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड बृजेंद्र पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ लोगों से संतबली के लड़ाई-झगड़े की बात सामने आ रही है। पुलिस उन लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें