फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Sat, 30 Aug 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर। राजापुर बनकटवा गांव में शुक्रवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय के सामने गांव के ही एक युवक का शव संदिग्ध हालात में धान के खेत में मिला। शव खून से लथपथ था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ननके (37) निवासी राजापुर बनकटवा शुक्रवार सुबह घर से निकला था। दोपहर बाद खेत गए लोगों ने उसका शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर पड़े देखा। शव पूरी तरह खून से लथपथ था। युवक के चेहरे पर चोट का निशान था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ननके के पिता मैकू का कहना है कि गांव में उसका कोई भी विवाद किसी से नहीं था। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने कुछ नमूने लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें