फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 29 Mar 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पयागपुर के कोट बाजार में युवक की मौत के बाद जमा भीड़।    -संवाद
विज्ञापन
पयागपुर। कोट बाजार में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन



पयागपुर के कोट बाजार निवासी दीपू (25) शनिवार दोपहर अपने कमरे में था। किसी काम से उसकी बहन उसे बुलाने कमरे में पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर वह चीख पड़ी। बहन के मुताबिक दीपू का शव फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोरेंसिक टीम ने भी फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें