फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी एक युवक तीन दिनों से लापता था। उसका शव मंगलवार को सुबह नागेश्वरपुरवा गांव के पास घाघरा नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। शव बाहर निकालने पर युवक की पहचान हुई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी नीरज मिश्रा (28) पुत्र महेश कुमार मिश्र तीन दिन पहले घर से निकला था। तब से वह लापता था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। थाने में नीरज के लापता होने की तहरीर भी दी गई थी।
मंगलवार को सुबह नागेश्वरपुरवा गांव के निकट घाघरा नदी में एक युवक का शव कुछ ग्रामीणों ने उतराता देखा। इस पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। शव को नदी से बाहर निकाला गया। लोगों ने उसकी पहचान पिपरा गांव निवासी नीरज के रूप में की। सूचना मिलने पर नीरज के परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बौंडी थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह, उपनिरीक्षक विपिन सिंह आदि भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की। लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर शव को पंचनामा के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया। परिवारीजनों का कहना है कि नीरज काफी दिनों से परेेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें