फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क किनारे पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र में पयागपुर-हुजूरपुर मार्ग के किनारे शनिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झलिया निवासी ओमकार (38) का शव शनिवार की सुबह पयागपुर-हुजूरपुर मार्ग पर अर्जुनपुरवा तिराहे के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रामीण मृतक को शराब का आदी बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें