फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 2700 वाहनों पर 12.50 करोड़ का टैक्स बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में चलने वाले 2700 वाहनों का करीब 12 करोड़ 50 लाख रुपये टैक्स बकाया है। एआरटीओ ने इन सभी को एक सप्ताह में टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार ने बताया कि जिले के 2700 वाहन स्वामियों ने टैक्स नहीं जमा किया है। जबकि उनको इस बारे में मोबाइल पर मेसेज भेजकर जानकारी भी समय-समय पर दी गई है। वाहन का टैक्स न जमा होने पर सभी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी को मार्च के पहले से दूसरे सप्ताह में टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। टैक्स जमा न करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई होगी। वहीं जिले के 605 वाहन स्वामियों को आरसी भी जारी की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें