फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में मिला नेपाली बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के पीपल चौराहा के समीप स्थित एक होटल में संदिग्ध हालात में नेपाली बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल का बंद दरवाजा तोड़वा कर शव को बाहर निकलवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र में संचालित शंकर होटल में मंगलवार को कृष्ण बहादुर खडका (65) पुत्र पद्म बहादुर खड़का कोहलपुर बांके नेपाल का शव कमरा नंबर चार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। होटल मालिक ने बताया कि वह किराए पर कमरा लेने के लिए मंगलवार को लगभग तीन बजकर 40 मिनट पर आया था।
बुधवार 12 बजे के आसपास जब कमरे के चेकआउट का समय हुआ तो होटल कर्मियों ने उसे कई आवाज लगाई तो कोई जवाब नही मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। इस पर होटल मालिक ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाल नगर सर्वेंदु कुमार व अपराध निरीक्षक इकरार अहमद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़वाया तो कमरे में नेपाली बुजुर्ग मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। सीओ सिटी टीएन दूबे ने बताया कि होटल में मृत मिले नेपाली बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें