फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। ऐनी हतिन्सी गांव के निकट नहर के किनारे झाड़ियों में बुधवार को एक युवक का शव मिला। शरीर व सिर पर चोटों के निशान हैं। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है। युवक कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना अंतर्गत ऐनी हतिन्सी गांव के बाहर जाने वाले मार्ग पर एक नहर है। इस नहर के किनारे झाड़ियों में बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा। उसने लाल रंग की फुल शर्ट और नीली जींस पैंट पहन रखी थी। सूचना मिलने पर सीओ टीपी द्विवेदी और प्रभारी एसएचओ प्रमोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए।
शव को बाहर निकाला गया। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान थाना क्षेत्र के पूरे हिंदूसिंहपुरवा गांव निवासी अजय विश्वकर्मा (26) पुत्र देवतादीन के रूप में हुई। वह कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से बहराइच आया था। वहां स्टील फैक्ट्री में काम करता था। युवक के आंखों और सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। एएसपी नगर अजय प्रताप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, युवक के शव मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें