फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के जोगापुरवा गांव निवासी एक विवाहिता की शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को जलाकर जमीन में गाड़ दिया गया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत जोगापुरवा गांव निवासी रामलाल पुत्र बंटा ने अपनी बहन मनोरानी (42) का विवाह 22 साल पहले गांव के ही रहने वाले जगमोहन पुत्र दुलारे के साथ किया था। भाई रामलाल का आरोप है कि शुक्रवार की रात उसकी बहन की ससुराल के लोगों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। कई साल से उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था।
ससुरालियों ने हत्या किए जाने के बाद वारदात को छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया। फिर गड्ढा खोद कर शव जमीन में गाड़ दिया गया। बौंडी थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि रामलाल की तहरीर पर पति जगमोहन, भाई नान्हूं, शिवकुमार, लक्ष्मी, दिलीप समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन सभी की निशानदेही पर गाड़े गए स्थान से महिला का शव खोदवाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें