बहराइच। अंडर-19 देवीपाटन चैलेंज कप राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को डीएसए मुरादाबाद व डीसीए बहराइच ब्लू के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर मुरादाबाद के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर में मुरादाबाद की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए।
मुरादाबाद की तरफ से आर्यन ने 80, उस्मान ने नाबाद 86 व कप्तान अक्षु बाजवा ने 57 रनों की पारी खेली। बहराइच ब्लू की तरफ से सत्यम ने दो, देव व रोहित ने एक-एक विकट लिए। उधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच ब्लू की पूरी टीम 20 ओवरों में 85 रनों पर आउट हो गई। बहराइच की तरफ से देव ने 21 रनों का योगदान दिया। मुरादाबाद ने 225 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। मुरादाबाद की तरफ से शहनवाज ने पांच, तुषार ने तीन एवं हर्षित ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच शहनवाज को चुना गया। मैच की अंपायरिंग मनीष बंसल व नीरज शुक्ला ने की।