फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक व अधेड़ के शव मिले, हत्या की आशंका

Fri, 12 Jul 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नगर व कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र में बरामद हुए शव
विज्ञापन

नहीं हो सकी मृतकों की पहचान, स्थानीय लोग हत्या की जता रहे आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात व बृहस्पतिवार की सुबह दो लोगों के शव पड़े मिले। शव मिलने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोग हत्या की आशंका जाहिर करते सुने गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

कोतवाली नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह भीमराव आंबेडकर पार्क के पास संदिग्ध हालात में एक शव पड़ा मिला। हत्या की आशंका जाहिर करते हुए लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 साल है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार की रात कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र में भी एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यहां भी लोग हत्या की आशंका जाहिर करते दिखे। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन



24 घंटे में तीन अज्ञात शव मिलने से सनसनी
जिले में बीते 24 घंटे के बीच तीन अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। वहीं लोगों में डर का माहौल है। साथ ही लोग पुलिसिया इकबाल पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। बताते चलें कि बुधवार को रामगांव थाना क्षेत्र में तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। वहीं इसके बाद बुधवार रात कोतवाली कैसरगंज व बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र में अज्ञात युवकों के शव मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें