फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालिका की मौत, दो बच्चे बचे

Fri, 12 Jul 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीनानपारा(बहराइच)। तहसील नानपारा के सिद्धनपुरवा गांव निवासी एक बालिका बृहस्पतिवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ बाग में आम तोड़ने के लिए गई थी। रास्ते में भरे गड्ढे में एक बालिका की डूब कर मौत हो गई। जबकि दो बच्चे बच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटवा के मजरा सिद्धन पुरवा निवासी रुचि (9) पुत्री राकेश कुमार बृहस्पतिवार दोपहर में एक बजे गांव के दो अन्य बच्चों के साथ दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित के बाग में आम तोड़ने के लिए गई। आम तोड़ने के बाद सभी वापस अपने घर आ रहे थे। रास्ते में पानी भरे गड्ढे में पैर फिसलने से तीनों गिर गए। दो बच्चे पानी से बाहर निकल आए। जबकि बालिका की पानी भरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। मौके पर मौजूद आने बच्चों ने रुचि के परिवार के लोगों की जानकारी दी। जिस पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने बालिका के शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। इसके बाद मां की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गड्ढे के पानी में डूबकर बालिका की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें