संजय सेतु पर बुधवार रात लगा वाहनों का लंबा जाम।
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू नदी पर बने संजय सेतु पर बुधवार रात एक डीसीएम खराब हो गई। इससे पुल पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन सवार बेहाल हो उठे। जाम की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारु कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने खराब वाहन को हटाने के साथ वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद आवागमन सुचारु हो सका। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संजय सेतु पर डीसीएम खराब होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। खराब वाहन को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया।