फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब खोदाई में 9.30 लाख की अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत ककंधू में भूमि विकास कार्य के नाम पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों पर बहरैचिया तालाब की खोदाई के नाम पर करीब 9.30 लाख रुपये के बंदरबांट का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एडीएम न्यायिक अशोक कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गांव पहुंची और मनरेगा श्रमिकों व ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


ककंधू निवासी श्यामता प्रसाद, ललित वर्मा, राकेश चौधरी आदि ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजना के तहत बहरैचिया तालाब की खोदाई पर 3.57 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद इसी तालाब की वर्ष 2025-26 में 12.87 लाख रुपये की लागत से दोबारा खोदाई कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा में ऐसे लोगों को भी श्रमिक दिखाया गया, जो कथित तौर पर मौके पर काम नहीं कर रहे थे। इनमें कृष्णावती, सोनवा गौशाला के केयरटेकर राम अभिलाख, निजी विद्यालय के शिक्षक व एलआईसी अभिकर्ता अनिल श्रीवास्तव, 85 वर्षीय जुमई और मृतक राजाराम के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


जांच टीम ने पंचायत भवन में बैठक कर मनरेगा श्रमिकों के बयान दर्ज किए। हालांकि शिकायतकर्ता राकेश चौधरी का आरोप है कि जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं के बयान नहीं लिए और उनकी बात भी नहीं सुनी। जांच के दौरान बीडीओ गिलौला वीपी सिंह, ग्राम सचिव निमिषा शुक्ला और पूर्व सचिव आदेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें