फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल की पुत्री ने बौद्ध तपोस्थली का किया भ्रमण

Sat, 28 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
राज्यपाल की पुत्री पहुंची श्रावस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक की पुत्री विशाखा ममता कुलकर्णी ने शनिवार को बौद्ध तपोस्थली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सभी धरोहरों को देखकर उसकी ऐतिहासिक बातें जानीं।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक की पुत्री विशाखा ममता कुलकर्णी शनिवार को परिवारीजनों के साथ बौद्ध तपोस्थली पहुंची। इसके बाद उन्होंने गंध कुटी, आनंद बोध वृक्ष, शिवली स्तूप, सूर्य कुंड, आनंद कुटी, कौशांब कुटी, अंगुलीमाल स्तूप, पूर्वा राम विहार, ओड़ाझार टीला, महामंकोल छायधम्मा डीवोटेड लैंड वर्ड पीस फुल सेंटर, विश्व शांति घंटा आदि जगहों का भ्रमण किया और इसकी ऐतिहासिकता के बारे में जाना।

इस दौरान विशाखा ममता कुलकर्णी ने कहा कि श्रावस्ती में आने से शांति की अनुभूति होती है। यह बहुत ही पवित्र स्थल है। इसकी पवित्रता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल हमारी धरोहर है।
विज्ञापन


ये हमारी पुरानी सभ्यताओं व कलाओं के प्रतीक है। हमारा देश भारत विभिन्न कलाओं व सभ्यताओं को आज भी संजोय है। इस दौरान  श्रावस्ती चौकी प्रभारी बृजेश कुमार, तहसीलदार इकौना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें