फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक का शव सरयू नहर में उतराता मिला

Mon, 16 Sep 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र के पंचायत पासीपुरवा भिंगुरी निवासी फौजदार पासवान (42) का शव रविवार की सुबह सरयू नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर जांच कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि फौजदार शनिवार की रात नित्यक्रिया के लिए नहर किनारे गए थे। यहां संभवता पैर फिसलने से उनकी नहर में डूबकर मौत हो गई। जब घर नहीं लौटे तो खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह शव नहर से बरामद हुआ। पयागपुर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें