फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मंदिर में क्षतिग्रस्त मिली दुर्गा प्रतिमा, अराजकतत्वाें की तलाश शुरू

विज्ञापन
 प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद मौके पर जमा लोग व जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
खैरीघाट। हरदी थाना के कटकुईया गांव स्थित एक मंदिर में स्थापित पत्थर की दुर्गा प्रतिमा को बृहस्पतिवार रात अज्ञात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा का हाथ और पैर क्षतिग्रस्त देख स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए।
विज्ञापन



हरदी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से को तत्काल जुड़वाते हुए जांच तेज कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार त्यागी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की।थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी शरारती तत्व की हरकत प्रतीत होता है।
घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीओ पवन कुमार त्यागी ने कहा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें