नानपारा (बहराइच)। श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर नानपारा में रविवार को श्री राणी जी सत्संग मंडल हावड़ा की ओर से आयोजित श्री राणी सती दादी जी का 56वां सवा लाख फूलों का महाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 51 किलो सिंदूर से सिंदूर उत्सव के साथ अन्य कार्यक्रम भी हुए।
नानपारा के स्टेशन रोड स्थित श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर में श्री राणी सती दादी सत्संग मंडल हावड़ा की ओर से श्री राणी सती दादी का 56वां सवा लाख फूलों से महाभिषेक मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर समिति की ओर से दादी के दरबार का फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
दादी मां के भक्तों की ओर से 51 किलो सिंदूर से सिंदूर उत्सव मनाया गया। भक्तों ने दादी मां के चरणों में सिंदूर अर्पित किया तथा मंदिर परिसर में गजरा उत्सव तथा चुनरी उत्सव कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें श्री राणी सती दादी को सजी चुनरी भेंट की गई।
चुनरी उत्सव में महिलाओं ने धूमधाम से दादी मां का गुणगान करते हुए अपने भाव प्रकट कर दादी मां के चरणों में चुनरी अर्पित की। कोलकाता से आए दादी मां के भक्तों ने सवा लाख फूलों से महा विशेषकर दादी का गुणगान किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से राणी सती दादी के भक्त शामिल हुए। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन हुआ।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के मदनलाल गोयल, रामस्वरूप टेकड़ीवाल, सुरेश गोयल, राजेंद्र मनीरामका, प्रतीक टेकड़ीवाल, आनंद पोद्दार, पुलिकत अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, सुरेश सिंघानिया, विमल टेकड़ीवाल, मनीष पोद्दार, अग्रवाल महिला मंडल की ऊषा सिंघानिया, कनक टेकड़ीवाल, मंजू अग्रवाल, अंजू, प्रीति अग्रवाल, मंजू आदि मौजूद रहे।