फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत में लगे तार में उतरा करंट, भैंस की मौत, दो युवक झुलसे

Wed, 04 Jun 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकुरी निवासी धर्मेंद्र शुक्ला के घर के पीछे खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में मंगलवार को करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से उनकी भैंस तड़पने लगी। भैंस को तड़पता देख धर्मेंद्र (35) व उनका भाई छोटू (20) खेत की ओर दौड़े और भैंस को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वे दोनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए और भैंस की मौत हो गई। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां छोटू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें