फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर कर्फ्यू जैसे हालात

Thu, 11 Sep 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नेपाल में उपद्रव के बाद रुपईडीहा ​​स्थित लैंडपोर्ट पर खड़े ट्रक।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच जिले से सटे नेपालगंज (नेपाल) में मंगलवार को हुए उपद्रव, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद रुपईडीहा सीमा पर बुधवार सुबह से कर्फ्यू जैसे हालात रहे। दोनों देशों में फंसे लोगों को सुबह पैदल निकाला गया।
विज्ञापन


इस बीच स्थिति को संभालने के लिए नेपाली सेना ने सुबह 11 बजे से कमान अपने हाथ में ले ली। सीमा पर सन्नाटा है और लोग घरों में कैद हैं। नेपाल जाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 300 ट्रक इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर करीब पांच दिन से फंसे हुए हैं।

नेपाल में उपद्रव के कारण भारत-नेपाल के मध्य चलने वाली मैत्री बस सेवा भी ठप हो गई है। मंगलवार देर रात तक नेपाल की छह बसें भारतीय सीमा पर यात्रियों समेत फंसी रहीं। बुधवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए नेपाल सेना की निगरानी में सभी बसों के यात्रियों को सीमा पार कराया गया। इस बीच नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को भी विशेष व्यवस्था के तहत पैदल भारत आने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


जमुनहा बॉर्डर के नोमैंसलैंड के निकट उपद्रवियों ने नेपाल सीमा में मंगलवार देर रात तक आगजनी और तोड़फोड़ की। कस्टम कार्यालय भी उपद्रवियों के गुस्से की भेंट चढ़ गया। रातभर तनाव रहा। बुधवार सुबह स्थिति कुछ नियंत्रित रही। सुरक्षा एजेंसियां लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें