फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीत गई सर्दी की शीतल बयार, ऋतु आई बसंती...

Fri, 12 Feb 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को स्कूलों में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। इस मौके पर हुए कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


हुजूरपुर मार्ग स्थित गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक छवि रायतानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हिंदी व संगीत की शिक्षिकाओं ने गीत गाकर बसंत ऋतु का स्वागत किया। इस मौके कविता वाचन व समूह गान प्रतियोगिता में छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति की।

बच्चों द्वारा बसंत ऋतु कविता व मां सरस्वती की वंदना की प्रस्तुति की। प्रतियोगिता में जैग्रोज हाउस की टीम को प्रथम स्थान दिया गया।

मेवातीपुरा में भी संगीत शिक्षिका नीरज श्रीवास्तव की अगुवाई में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम के दौरान संगीत की छात्राओं ने ‘बीत गई सर्दी की शीतल बयार, ऋतु आई बसंती हो’ के साथ विभिन्न गीतों को प्रस्तुति की।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रियंका सलूजा, सोनल सिंह, दिव्या मिश्रा, ऊषा पांडेश्, रिया श्रीवास्तव, सलोनी, कोमल कश्यप आदि मौजूद रहीं।

किसान पीजी कॉलेज परिसर में छात्रनेता शैलेश सिंह की अगुवाई में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान अभिनव साई मिश्रा, सर्वजीत सिंह, राजेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें