फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच खूब हुई मस्ती

Fri, 25 Mar 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में डिगिहा के एक हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं किशोरियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच। होली पर्व खत्म होते ही जिले में होली मिलन समारोह शुरू हो गया है। अग्रवाल सभा ने भी शुक्रवार को होली मिलन समारोह किया जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


गीत और संगीत की धुन पर थिरकते हुए सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। अबीर गुलाल लगाया। उधर, रिसिया और मिहींपुरवा में भी होली मिलन समारोह हुआ।

अग्रवाल सभा ने शहर के माल गोदाम रोड स्थित एक विवाह हाल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अग्रवाल समुदाय के किशोरियां और युवतियों ने होली व फिल्मी गीतों पर गीत और संगीत प्रस्तुत कर समां बांधा।

विभिन्न गेम के स्टॉल भी लगाए गए थे। होली गीत पर वेदिका गोयल, अदिति अग्रवाल और अक्षरा की ओर से प्रस्तुत नृत्य काफी मनमोहक रहा। इस मौके पर अग्रवाल समाज के साथ अन्य समुदायों के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर अबीर गुलाल का टीका लगाते हुए होली की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विकास अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष निकुंज केडिया, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, महामंत्री आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कैलाशनाथ गोयल आदि मौजूद रहे।

उधर, रिसिया नगर के रामलीला मैदान पर दूसरे दिन भी होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि संासद सावित्रीबाईफुले रहीं। उधर, चरसिया बाबा कुट्टी पर चेयरमैन राजेश निगम की अगुवाई में होली मिलन समारोह हुआ।

एसएसबी के जवानों ने भी खेली होली

बहराइच। अगैया स्थित एसएसबी मुख्यालय पर एसएसबी के जवानों ने अधिकारियों के साथ होली खेली। गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं रुपईडीहा बार्डर आउट पोस्ट पर असिस्टेंट कमांडेंट विपिन शर्मा की अगुवाई में एसएसबी के महिला और पुरुष जवानों ने होली खेलते हुए एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया। इस मौके पर रपईडीहा कस्बे के समाजसेवियों ने भी होली खेली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें