फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़, कई पंपों पर तेल खत्म

Fri, 27 Mar 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच शहर में पानी टंकी के पास पेट्रोल पंप के बाहर वाहनों के साथ खड़े लोग।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने बृहस्पतिवार को शहर से लेकर गांव तक अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं। दोपहर तक शहर और ग्रामीण अंचलों के 60 फासदी पंपों पर तेल उपलब्ध नहीं का बोर्ड लग गया।
विज्ञापन




जिले भर में 121 पेट्रोल पंप स्थापित हैं। शहर में पेट्रोल पंपों की संख्या 12 के आसपास है। बृहस्पतिवार को नगर के झिंगहाघाट और टिकोरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंपों सहित ग्रामीण इलाकों के कई पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ के चलते अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को लाइन में लगाकर शांतिपूर्वक तेल का वितरण कराया। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




नगर के रोडवेज व अग्रसेन चौक के पास स्थित केबी पेट्रोल पंप, गोंडा रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोलपंप समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित पंपों पर बड़ी संख्या में लोग तेल लेने के लिए पहुंच गए, जिसके चलते मौके पर काफी भीड़ हो गई।

यहां भी पुलिस कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए अपनी निगरानी में तेल का वितरण कराया, लेकिन कुछ देर बाद पेट्रोल खत्म होने पर ड्राई पंप का बोर्ड लग गया।



पेट्रोल पंप संचालक एके सिंह व ओपी श्रीवास्तव ने भी बताया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाह के चलते एक साथ अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिससे दबाव बन रहा है। प्रशासन ने आमजन से संयम बरतने और आवश्यकता के अनुसार ही तेल लेने की सलाह दी है।



एडवांस में जमा है रकम, नहीं मिल रहा तेल
शहर के एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि एडवांस रकम जमा है, गाड़ी तीन दिन से डिपो पर खड़ी है, लेकिन तेल नहीं मिल रहा है। पयागपुर, कैसरगंज व नानपारा के भी पंप संचालकों ने कहा कि लोड मिलने में दिक्कत हो रही है। बताया जा रहा है कि कोटा भी घटा दिया गया है।


जैसे यहां भीड़ है, उसी तरह डिपो पर भी लग रही भीड़
सभी डिपो और टर्मिनल खुले हैं। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति हो रही है। लोग पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ लगाकर समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। जब लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदेंगे, तो मांग बढ़ेगी। पेट्रोल पंप मालिक भी एक साथ डिपो पर इंडेंट लगाएंगे, तो उन्हें भी लाइन में लगना पड़ रहा है। इसी के चलते समस्या हो रही है।
-आनंद गोंड, सांसद एवं अध्यक्ष पेट्रोल पंप एसोसिएशन



पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियों की ओर से नियमित आपूर्ति हो रही है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत के भीड़ भी न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें