फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की भरमार

Sun, 10 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा/बाबागंज/महसी/रिसिया। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार के मरीज आए। सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने पीएचसी नर्सिंगडीहा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रांगण में पौधरोपण कराने, वाटर कूलर लगवाने तथा अस्पताल की बेहतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीहा में बुखार से ग्रस्त मरीज ज्यादा रहे। यहां डॉ. रजनी गुप्ता ने मरीजाें का इलाज किया। दशहरा बाग निवासी बाबू (24) व छोटू उम्र (18) तेज बुखार से परेशान थे। जिसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फार्मासिस्ट चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि बुखार पीड़ित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में एलोपैथ चिकित्सक नहीं है। जिससे मरीजाें को परेशानी हो रही है। आयुष डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता आने वाले मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इलाज कराने आए घनश्याम वर्मा, महेश सिंह, रोहित सिंह, बद्री सिंह, रामविलास ने बताया कि एलोपैथ डॉक्टर की यदि तैनाती कर दी जाए तो परेशानी दूर हो जाएगी। अधीक्षक डॉ आरएन वर्मा ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व डॉक्टर का स्थानांतरण हो गया था।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी में दोपहर लगभग दो बजे तक 31 मरीजों को परामर्श और दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित अधिक मरीज आ रहे हैं। रिसिया के नर्सिंग डीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.जीशान, डॉ.शुएब ने 36 मरीजाें का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें