फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी भीड़

Tue, 23 Sep 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजीकरण काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही और 2,200 परचे बने। ओपीडी में भी रोगियों की भारी भीड़ रही। पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। वहीं, पैथोलॉजी सेंटर का सर्वर खराब होने से रोगियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन




मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा मरीज तेज बुखार, वायरल फीवर और पेट दर्द से परेशान आए। पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए पैथोलॉजी भेजा गया। बाल रोग विभाग में 300 से अधिक बाल रोगियों का परीक्षण किया गया और 28 बच्चों को भर्ती किया गया।

महिला रोग विभाग में भी भीड़ अधिक रहने से महिलाओं को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।


पैथोलॉजी सेंटर का सर्वर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक गड़बड़ हो गया, इससे जांच के लिए आए रोगियों को इंतजार करना पड़ा। तकनीकी टीम ने समस्या को दूर किया, दोपहर बाद जांच शुरू हो सची।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि सोमवार होने के कारण रोगियों की भीड़ अधिक रही, लेकिन सभी का ओपीडी में परीक्षण हुआ और किसी को कोई असुविधा नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पैथोलॉजी सेंटर की तकनीकी समस्या जल्द ही हल कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें