महसी के बमभौरी गांव में सड़क पर निकला मगरमच्छ।
- फोटो : महसी के बमभौरी गांव में सड़क पर निकला मगरमच्छ।
महसी। बंभौरी पांडेयपुरवा गांव में सोमवार देर शाम सड़क पर विशालकाय मगरमच्छ दिखने से लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन देर रात तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच मगरमच्छ खुद ही झाड़ियों की ओर चला गया। बंभौरी पांडेयपुरवा में देर शाम गांव के बीचों-बीच सड़क पर मगरमच्छ दिखा। इससे लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ युवा दूर से मगरमच्छ का वीडियो बनाने लगे। अंधेरा बढ़ने पर मगरमच्छ झाड़ियों में घुस गया। गांव निवासी देवेंद्र, रामकुमार आदि का कहना है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। मंगलवार सुबह तक मगरमच्छ को न पकड़े जाने से गांव में दहशत दिखी।