फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में निकला मगरमच्छ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
ककरहा रेंज के कारीकोट में निकला मगरमच्छ। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के सौंजहा कारीकोट में एक ग्रामीण के खेत में रविवार की रात मगरमच्छ निकल आ गया। उसे देख लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को काबू में किया। इसके बाद उसे जालिमनगर स्थित घाघरा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत कारीकोट मंदिर के पास एक ग्रामीण का खेत है। खेत से कुछ दूरी पर सोतिया नाला बहता है। नाले से निकलकर मगरमच्छ खेत में आ गया। मगरमच्छ को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।। सूचना वनकर्मियों को दी गई। वन दरोगा आलोकमणि तिवारी की अगुवाई में रात नौ बजे वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को काबू में किया। इसके बाद उसे जालिमनगर स्थित घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। वन दरोगा ने बताया कि अजगर नाले से खेत की तरफ आ गया होगा। उसे रस्सी व जाल में फंसाकर रेस्क्यू किया गया। इसके बाद घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें