फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसवां में निकला मगरमच्छ, महिला बाल-बाल बची

विज्ञापन
महसी के बिसवां में निकला घड़ियाल। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। बिसवां गांव में शुक्रवार को अचानक एक मगरमच्छ आ धमका। एक महिला हमले में बाल-बाल बच गई। वहीं एक श्वान के बच्चे को उसने निवाला बना लिया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन

महसी क्षेत्र का बिसवां गांव सरयू नदी (घाघरा) से सटा हुआ है। शुक्रवार की सुबह गांव में एक मगरमच्छ पहुंच गया। गांव निवासी महिला सुमित्रा पर उसने हमला करने का प्रयास किया। मगर वह बाल-बाल बच गई। इसके बाद उसे एक आवारा श्वान के बच्चे को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन दरोगा जहीरुद्दीन, जुबेर खां, आरके चौधरी आदि मौके पर पहुंच गए। वन दरोगा ने बताया कि जाल लगाकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि देर शाम तक उसे पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें