फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब से निकल कर आबादी में घुसा मगरमच्छ, मची अफरातफरी

विज्ञापन
वेलहन महेशपुर गांव में बुधवार देर शाम तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। 
विज्ञापन
बहराइच। वेलहन महेशपुर गांव में बुधवार देर शाम तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने एकजुट होकर शोर मचाया तो मगरमच्छ तालाब में लौट गया। गांव निवासी संतराम यादव ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। टॉर्च की रोशनी डालते ही घर के पीछे मगरमच्छ दिखाई दिया। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ और शोर-शराबा बढ़ने पर मगरमच्छ वापस तालाब में चला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि इससे पहले भी कई बार वन विभाग को मगरमच्छ निकलने की सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। रेंजर सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को तालाब से निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें